जिला स्तरीय राज्योत्सव में तीनों दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कलाकारों को प्रस्तुति के लिए मंच मिलेगा। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नवम्बर को शाम 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम स्थल पर दो दर्जन विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।