जगदलपुर: जगदलपुर के सदाफल देव आश्रम में नववर्ष पर हवन, सत्संग व पूजा-अर्चना का आयोजन, श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हुए शामिल
नव वर्ष 2026 के उपलक्ष में सदाफल देव आश्रम जगदलपुर में हवन सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जगदलपुर के अलावा, बस्तर संभाग के अन्य जिलों में भी नव वर्ष के अवसर पर धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।