सोहावल: शिकारियों पर लगाम के लिए सोहावल क्षेत्र के समदा झील में तैनात हुए सुरक्षा गार्ड
यहां के पक्षियों और मछलियों के शिकार पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण के निर्देश पर चार सुरक्षा कर्मी रात दिन पहरा देने के लिए तैनात कर दिए गए है। रोपे गए पेड़ पौधों की सिंचाई का काम जिम्मेदारों ने संभाल लिया है। मंगलवार को इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को जल्द ही और विकसित किया जाएगा।