गोरखपुर: दीवानी कचहरी से फरार होने वाले मुलजिम को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोमवार को जिला जेल से पुलिस दीक्षा में सोनू सिंह नाम का एक मुलजिम दीवानी कचहरी लाया गया था। अपने सगे भाई की हत्या के आरोप में फरवरी 2021 से सोनू सिंह जेल में बंद है। सोमवार को दिवाली कचहरी में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर यह फरार हो गया था। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास से सोनू सिंह को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर दोबारा जेल पहुंचा दिया है।