गोरखपुर: दुकान का टीन शेड तोड़कर हुई चोरी के मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने 3 आरोपियों को नौका विहार से किया गिरफ़्तार
21 जुलाई की रात में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार में एक दुकान का टीनशेड तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को नौका विहार से रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम धनंजय यादव, कृष्णा पटेल और कनक यादव है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान और 1871 रुपए बरामद किए हैं।