पेण्ड्रा रोड गौरेला: मरवाही बैंक से उठाईगिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
जिले में मरवाही के जिला सहकारी बैंक का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा जिसमें एक किसान धान का बोनस का पैसा निकालने आया और पैसा अपने झोले में रख लिया , जिसपर पहले से घात लगाए आरोपियों ने झोले को नीचे से काट कर पैसा निकाल लिया जब तक उसको एहसास हुआ तब तक उठाईगिरी करने वाले मौके से फरार हो गए जिसमें सूचना पीड़ित ने मरवाही थाना में दर्ज कराई।