कसिया: खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे नरहवा निवासी की कार गोरखपुर में ट्रक से टकराई, 1 की मौत व 7 लोग घायल
पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरहवा गांव में मातम पसरा है। गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रामशंकर शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वे अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। वह पांच दिन पहले अपने परिवार के साथ किराए की गाड़ी से खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई है।