रामपुर: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारियों और आईजीआरएस कर्मियों के साथ की गोष्ठी
Rampur, Rampur | Jun 18, 2025 बुधवार को शाम पाँच बजे अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में सभी थाना प्रभारियों, आईजीआरएस सेल के सदस्यों और थाना स्तर पर आईजीआरएस का कार्य देख रहे कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और जनता की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को सुनिश्चित करना था।