पचपदरा: बालोतरा जिला कलेक्टर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जिला कलेक्टर ने कार्मिकों से मतदान प्रतिशत की जानकारी भी ली। वहीं मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर सहायक रिटर्निग अधिकारी से संपर्क करने हेतु निर्देशित किया।