सरदारशहर: हालासर GSS पर किसानों ने 6 घंटे की बजाय सिर्फ 2 घंटे बिजली मिलने पर जताया विरोध
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। 220 केवी जीएसएस हालासर पर किसान महावीर बेनीवाल के नेतृत्व में दो घंटे तक विरोध जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि वादा 6 घंटे बिजली देने का किया जाता हैं लेकिन हकीकत में सिर्फ 2 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। इससे मूंगफली, नरमा, बाजरा जैसी फसलें सूखने लगी हैं