कैंची धाम के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी छह लोगों रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी भवाली से हायर सेंटर रेफर किया गया है। रविवार सात बजे एएसआई विजय कुमार ने बताया कि रामपुर निवासी छह लोग अल्मोड़ा शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे।