पौष मास की पुत्रदा एकादशी पर पौराणिक तीर्थ सोरों शूकर क्षेत्र में भगवान विष्णु के श्री वराह अवतार की पंचकोसीय परिक्रमा श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। परिक्रमा का शुभारंभ ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पूजन-अर्चनना के बाद हुआ। परिक्रमा में कासगंज सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।