बेरो: बेड़ो प्रखंड के नरकोपी थाना क्षेत्र में डुमरी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल
Bero, Ranchi | Feb 19, 2025 नरकोपी थाना क्षेत्र के डुमरी मोड़ के समीप बुधवार की संध्या 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बजरा निवासी 60 वर्षीय सिकंदर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।