मानागांव स्थित बेलिया नाले के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में माखननगर के समीप स्थित एक गांव के निवासी राजेश कुमार की जान चली गई। मंगलवार को करीब 1 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार मोटरसाइकिल से जा रहा था उसी दौरान बेलिया नाले के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी।