रायपुर: DRM कार्यालय के बाहर लोको रनिंग स्टाफ ने 15 सूत्रीय मांगों, साप्ताहिक व पूर्व विश्राम को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
Raipur, Raipur | Sep 24, 2024 लोको रनिंग स्टाफ ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था. इस कड़ी में रायपुर में डीआरएम कार्यालय के सामने मंडल के लोको रनिंग स्टाफ ने धरना दिया. धरना-प्रदर्शन के बाद डीआरएम को ज्ञापन सौंपा. इसके साथ ही मांगों के पूरा होने तक आंदोलन करते रहने और 18 अक्टूबर को रेल रोकने की चेतावनी दी.