लाडपुरा: नयापुरा थाने के निकट ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलटा, 2 महिलाओं सहित 4 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jun 16, 2025 शहर के नयापुरा थाने के सामने सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे करीबन एक ऑटो के डिवाइडर से टकराकर पलट गया घटना में 2 महिलाओं सहित 4 घायल हो गए जिसमें एक शख्स की हालत गम्भीर होने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नयापुरा पुलिस के अनुसार कुछ लोग स्टेशन संजय नगर से नयापुरा बस स्टेण्ड जा रहे थे कि नयापुरा थाने के निकट ऑटो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गय