शनिवार अपराह्न 1 बजे जनन प्रखंड के इटोन पंचायत स्थित महंत स्टेडियम में सरस्वती पूजा के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता के पहले दिन एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने-अपने गांव पेज का शानदार प्रदर्शन किया. यहां बिहार के विभिन्न जिला के अलावे पश्चिम बंगाल,झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया.