नागदा: महावीर जयंती पर निकला भव्य चल समारोह
Nagda, Ujjain | Mar 31, 2026 नागदा में महावीर जयंती के अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में भव्य चल समारोह निकाला गया। पाठशाला भवन से शुरू हुई रथयात्रा को समाज के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालिकाओं ने डांडिया रास की आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं महिला मंडलों ने महासती का स्वरूप धारण किया। चांदी की पालकी में विराजमान महावीर प्रभु की प्रतिमा यात्रा का मुख्य आकर्षण रही।