मधुबन: रामपुर थानाध्यक्ष कंचन मौर्य ने गरीबों संग मनाई दीपावली, दीप व मिठाई बांटकर मानवता की मिसाल पेश की
Madhuban, Mau | Oct 21, 2025 दीपावली जैसे प्रकाश पर्व पर जब अंधकार में डूबे घरों में रोशनी पहुंचती है तो खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है रामपुर थानाध्यक्ष कंचन मौर्य ने। त्योहार के मौके पर थानाध्यक्ष खुद गरीब और असहाय परिवारों के बीच पहुंचीं और दीपावली का सामान, दीप, मिठाई व अन्य जरूरी वस्तुएं वितरित कीं। उनकी इस पहल से ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।