फिरोज़ाबाद: विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस ने की कार्रवाई
विद्युत विभाग की टीम पर चेकिंग के दौरान हमला, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले दो वांछित आरोपियों को थाना दक्षिण पुलिस ने रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन दबिश देकर धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गजाली पुत्र लईकउद्दीन (28 वर्ष) व जियाउद्दीन पुत्र सफुद्दीन (50 वर्ष), निवासी बाजे वाली गली, थाना दक्षिण क्षेत्र के हैं।