बीना: मोतीचूर घाट पर निरंकारी मंडल सदस्यों ने नगर पालिका व मोतीचूर समिति सदस्यों के साथ की साफ-सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश
Bina, Sagar | Feb 25, 2024 बाबा हरदेव सिंह महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर संत निरंकारी मंडल के सदस्यों के द्वारा मोतीचूर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों ने नगर पालिका कर्मचारीयों एवं मोतीचूर समिति सदस्यों के साथ मोतीचूर घाट की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मंडल के करीब 60 सेवादार शामिल थे।