गांव में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग राकेश गुप्ता के घर के पास स्थित एक छप्पर में लगी, जिसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की पशुशाला व घर के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया