मिहींपुरवा: मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत के बाद रामपुर में 100 केवी की जगह पर लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर
दरअसल बता दे की रामपुर में विदुत्त सप्लाई के लिय 100केवी ट्रांसफार्मर विदुत्त विभाग द्बारा लगवाया गया था। जो लोड नहीं ले पा रहा था वहीं इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर कुछ दिन पूर्व किया था। शिकायत के बाद मंगलवार को विदुत्त विभाग द्बारा 100केवी के 250केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिससे अब ग्रामीणों को अच्छी बिजली मिलेगी।