भवानी मंडी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया का 60 वां जन्मदिन मनाया गया। यह आयोजन ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा किया गया। सोमवार शाम 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर गोपाल गोशाला में गौमाता को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान केक भी काटा गया।