नगरी: पंजीयन में गड़बड़ी के कारण सैंकड़ों किसान नहीं बेच पा रहे धान, सुधार करवाने भटक रहे किसान
Nagri, Dhamtari | Nov 25, 2025 नगरी क्षेत्र के किसानों ने आज बताया कि धान विक्रय हेतु विभिन्न समितियों में किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिसमें धमतरी जिला से 110 परिवर्तित राजस्व ग्राम से कई किसानों का पंजीयन में त्रुटि सुधार और संशोधन का कार्य नहीं होने से किसान परेशान है। जिसको सुधार करने के लिए किसान ईधर-उधर भटक रहें है।