इटावा: जिला सहकारी बैंक की 75वीं सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में शिवपाल ने कहा, शामिल कर्मचारियों की संपत्ति से होगी भरपाई
Etawah, Etawah | Dec 13, 2025 जिला सहकारी बैंक की 75वीं सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक शनिवार को 12 बजे सूत मिल स्थित प्रधान कार्यालय पर सभापति आदित्य यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुभारंभ करते हुए आय व्यय पर चर्चा कर बैंक के 102 करोड़ रुपये के घोटाले पर कहा आरोपित कर्मचारियों की संपत्ति नीलम के बैंक नुकसान की भरपाई की जाए।