मिर्ज़ापुर: पड़री थाना के एक गांव के पीड़ित ने एसपी को पत्र सौंपकर पत्नी को भगाने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर कार्रवाई की मांग की
पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को पत्र सौंपकर पत्नी को भगा ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर कार्रवाई की मांग किया। आरोप लगाया कि शौकत नामक युवक घर के एक सदस्य के माध्यम से उसकी पत्नी से बात करता था। इसके बाद मौका पाकर उसकी पत्नी को वह भगा ले गया।