आगरा: ताजगंज और हरी पर्वत वार्ड में आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों को किया सील, निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी
Agra, Agra | May 15, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने ताजगंज और हरीपर्वत वार्ड में संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे निर्माण कार्य को सील कर दिया हैं। ताजगंज में बिल्डर प्रेम सिंह द्वारा अवैध निर्माण कराया गया था। वही हरीपर्वत वार्ड में सर्वेश कुमार वर्मा के द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के मकान बनवाया जा रहा था। जिसे सील कर दिया गया हैं।