कप्तानगंज: तेलिया टोला रेलवे ट्रैक के समीप मिला 35 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम तेलिया टोला के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला ग्रामीणों ने शव को देख रामकोला पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, रामकोला थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।