हुज़ूर: भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पैसे प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में 5 लोग पर FIR
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2024 भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इनमें यूनिवर्सिटी के तत्कालीन कुलसचिव प्रो. आरएस राजपूत, वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, कुलपति प्रो. सुनील कुमार, मयंक कुमार (लाभार्थी), दलित संघ सोहागपुर पर 420 समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।