चूरू: ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में हुई कांग्रेस की मीटिंग, सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
Churu, Churu | Sep 2, 2025 चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में मंगलवार शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है, लेकिन आज लोकतंत्र पर हमला करते हुए वोट चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।