जौनपुर: विशेषरपुर में बंद घर का दरवाजा तोड़कर लाखो की चोरी
नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में स्थित एक बंद घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे आलमारी से नगदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अतुल राय सपरिवार गांव गए थे। रविवार को लौटे पर चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल में जुटी रही।