जौनपुर: सद्दोपुर से एक शातिर अपराधी को देसी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बक्शा थाना पुलिस ने किया गिरफ़्तार
रविवार को लखनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक नाजायज तमंचा लेकर किसी गंभीर घटना कारित करने के फिराक मे है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस बल द्वारा रेलवे क्रासिंग के पार ग्राम सद्दोपुर के पास से शातिर अभियुक्त सूरज यादव उर्फ लल्लू पुत्र आशोक यादव निवासी उटरूखुर्द थाना बक्सा गिरफ्तार किया गया।