सरिया: कोयरीडीह में कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ
सरिया प्रखंड के कोयरीडीह पुरनीडीह में 24 कुण्डीय गायत्री शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।कलश यात्रा सुबह शिव मंदिर कोयरीडीह से 1008 माताओं एवं बहनों ने अपने माथे पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली।मंगल कलश यात्रा एवं सदग्रंथ शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पीले वस्त्र में सुसज्जित महिला, पुरुष शामिल हुए।