बिल्हौर: बिल्हौर में पुलिस के सामने भिड़े प्रधान पति और कोटेदार, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के बिल्हौर में प्रधान पति और कोटेदार के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों ने मारपीट जारी रखी। पुलिस केवल बीच-बचाव करती रही। मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।