मेरठ: मेरठ में युवती से ₹14 करोड़ की धोखाधड़ी, आईडी पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर भेजे फर्जी ईवे बिल, एसएसपी से की शिकायत
Meerut, Meerut | Nov 28, 2024 मेरठ में युवती से 14 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। उसका आरोप है कि वह पिछले तीन महीने से थानों और जीएसटी दफ्तर के चक्कर काट रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।गुरुवार को वह एसएसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची थी।