सासाराम: रोहतास में रोको-टोको अभियान के तहत 199 वाहनों की हुई जांच, ₹62000 का वसूला गया जुर्माना
Sasaram, Rohtas | Feb 15, 2025 अपराधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रोहतास पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया। बीते 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 199 वाहनों की जांच की गई। शनिवार को दोपरह क़रीब 12 बजे एसपी रोशन कुमार ने जानकारी दी कि जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹62000 का जुर्माना वसूला गया।