पवई: तेज रफ्तार डंपर ने चार पहिया कार को मारी टक्कर, अमानगंज थाना में मामला दर्ज
Pawai, Panna | Sep 29, 2024 27 सितंबर की शाम तेज रफ्तार एक डंपर ने चार पहिया कार को टक्कर मार दी थी यह घटना शाम के समय सिमरिया अमानगंज मुख्य सड़क मार्ग बाईपास के पास सामने आई थी जिसको लेकर देवेंद्र तिवारी निवासी अमानगंज वार्ड नंबर 1 ने अमानगंज थाना उपस्थित होकर पूरे मामले की सूचना अमानगंज पुलिस को दी जिस पर आज अमानगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी