कमतौल थाना क्षेत्र के ततैला वार्ड संख्या–1 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम कार्तिक कुमार की मौत हो गई। मृतक कार्तिक, अमरजीत कुमार का पुत्र था। अमरजीत कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्तिक अपने घर के दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह ₹10 लेकर बिस्किट खरीदने के लिए निकला तब हुआ हादसा