कानपुर: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने झंडारोहण किया, विशेष योगदान देने पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सोमवार 9.30 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में झंडारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा और समाज के प्रति समर्पण के लिए विशेष योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को कानपुर में सम्मानित किया गया।