ग्वालियर में सीढ़ियों से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत:पड़ोसी के घर सामान लेने गया था, सीढ़ियों से फिसला ग्वालियर में पड़ोसी के घर सामान लेने पहुंचा एक 55 वर्षीय युवक अचानक पैर फिसलने से घायल हो गया है। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां शनिवार शाम को घायल ने दम तोड़ दिया है।