दातागंज: अलापुर थाना क्षेत्र के अभियासा गांव के पास आड़त का ताला काटकर लाखों रुपए की चोरी
रविवार दोपहर 12 बजे पीड़ित जितेंद्र गुप्ता ने अलापुर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसके अभियासा गांव के पास एक आड़त है। जिसका ताला काटकर लाखों रुपए की चोरी हो गई है। अलापुर पुलिस ने बताया कि उनके पास तहरीर प्राप्त हुई है उसी आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।