शनिवार की अहले सुबह से दिन के 10 बजे तक मखदुमपुर प्रखंड में घना कोहरा छाया रहा, प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में कोहरा का आतंक इस कदर था की 50 मीटर पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था ।वही प्रखंड से गुजरी पटना गया राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए ।वाहन चालक सुरक्षा के नजर से लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे।