रॉबर्ट्सगंज में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में दोनों ही वाहनों के ड्राइवर बाल बाल बच गए लेकिन दुर्घटना के बाद सीमेंट हाईवे पर बिखर गई इस दौरान वाराणसी शक्ति नगर स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट की बोरियों को किनारे करवाया।