जगदीशपुर: नगर के अमर सिंह गेट समीप बीते दिन किसान एग्रो इंडस्ट्रीज में हुई चोरी की घटना की जानकारी ली जगदीशपुर के पूर्व विधायक ने
जगदीशपुर नगर के अमर सिंह गेट के समीप बीते दिनों किसान एग्रो इंडस्ट्रीज में हुई लाखों की चोरी की घटना के बाद आज सोमवार संध्या 5 बजे जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश द्वारा स्थल पर पहुंचकर किसान एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक जगदीशपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद शिवजी वैसे मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की। घटित घटना पर आक्रोश जताया।