भिवानी: बंसी पन्ना के लोगों का पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन
जन संघर्ष समिति भिवानी ने पानी के संकट को हल करवाने के उदेश्य से स्थानीय लोहड़ बाजार के बंसीपाना में स्थानीय नागरिक व महिलाओं के साथ वीरवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एक बार तो जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे के लिए पानी छोड़ा। प्रदर्शन में गली की सभी महिलाएं घरों से बाहर निकलकर प्रदर्शन में शामिल हुई। इस मौके पर जनसंघर्ष समि