बक्सर: 12 अक्टूबर को किला मैदान में होगा रावण वध का कार्यक्रम, पहली बार रावण के मुकुट से दिखेगा कोल्ड फायर का अद्भुत नज़ारा
Buxar, Buxar | Oct 11, 2024 श्री रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान मे विजयादशमी महोत्सव के क्रम मे12 अक्टूबर को रावण एवं मेघनाद के विशालकाय पुतले का दहन किया जाएगा. पुतला का दहन कलात्मक आतिशबाजी के साथ होगा. इसकी तैयारी को लेकर अंतिम रूप दिया जा चुका है. उक्त आशय की जानकारी समिति के सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा एवं मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने शुक्रवार को संध्या समय 3 बजे अपराह्न मे दी.