निरमंड: निरमंड निथर सड़क मार्ग ऊरटु तक बहाल, स्थानीय निवासी अशोक ने दी जानकारी
Nermand, Kullu | Sep 15, 2025 निरमंड क्षेत्र में भारी बारिश से निरमंड–निथर–सड़क मार्ग को सोमवार शाम 5 बजे ऊरटु तक बहाल कर दिया है। बागीपुल से उर्टू तक सड़क मार्ग के हालत बेहद खराब है। जिसको खोलने के लिए भी 2 दिन का समय लग सकता है। सड़क उर्टू के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बागीपुल से उर्टू सड़क पर जगह–जगह भूस्खलन हुआ। इस आशय की जानकारी स्थानीय निवासी अशोक ने दी है।