बीना: राम वार्ड में डीपी पर कौवे के बैठने से लगी आग, एक घंटे तक रही बिजली गुल, कई घरों में पानी नहीं पहुंचा
Bina, Sagar | Mar 28, 2025 राम वार्ड स्थित जैन मंदिर के पास डीपी कौवा बैठ गया जिससे डीपी में आग लग गई। आग की वजह से करीब 1 घंटे लाइट गुल रही।डीपी में आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पार्षद अतीक खान को दी। मौके पर पहुंचे पार्षद ने बिजली विभाग को जानकारी दी और मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आग को बुझाया लेकिन लाइट गोल होने की वजह से वार्ड में कई घरो में पानी नहीं पहुंच सका।