हरलाखी: हरलाखी-जयनगर NH 227 पर बेलाटोल गांव के समीप आपराधियों ने चावल कारोवारी को गोली मारकर रुपये लुटे
हरलाखी थाना क्षेत्र के बेलाटोल में एनएच 227 सड़क सोमवार की देर शाम सात बजे एक चावल कारोबारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया और उसके पास से रुपये भी लूट लिए। घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। हालांकि कितने रुपये लूटे गए हैं इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को भी घटना के सबंध में पूरी जानकारी नहीं मिली है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।